No icon

चौपारण वन प्रादेशिक के द्वारा 8 एकड़ अफीम खेती किया गया नष्ट

चौपारण वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वनकर्मियों ने लगभग 8 एकड़ पोस्ता (अफीम) की फसल को नष्ट किया। वन कर्मियों ने यह अभियान चौपारण के कांटी जंगल एवं ताजपुर जंगल में स्थानीय लोगो के संरक्षण में आदिवासियों ने लगाया था। अवैध कार्य में लगे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की प्रक्रिया की जा रही है। अफीम नष्ट करने का अभियान आगे भी जारी रहेगी। अब सवाल उठता है कि प्रादेशिक विभाग की टीम अफीम नष्ट करने जाती है तो 8, 10 एवं 20 एकड़ अफीम फसल नष्ट कर पाती है और वाइल्ड लाइफ के वनकर्मी अभियान चलाकर 75 एवं 90 एकड़ भूमि पर एक दिन में अफीम फसल को नष्ट कर देते है। यह करवाई का खेल से जनता भ्रमित हो रहा है कि एक वन विभाग और दूसरे वन विभाग के कर्मियों के कार्यो में 60 से 80 फीसदी का अंतर है, या अंतर कर वाहवाही लूटने का काम किया जा रहा है।

Comment