
उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ में सात दिन क्लास में पढ़ने पहुंचता है लंगूर
7 वीं क्लास के अगले बेंच पर क्लास करते लंगूर चौपारण
- ByNEWS10team --
- 2022-09-14
उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ में सात दिन क्लास में पढ़ने पहुंचता है लंगूर
फोटो : 7 वीं क्लास के अगले बेंच पर क्लास करते लंगूर
चौपारण प्रखंड मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर पठार और पहाड़ों के बीच अवस्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ में विगत सात दिनों से क्लास में पढ़ने के लिए लंगूर पहुंच जाता है। उक्त बातें प्राचार्य रतन कुमार वर्मा ने बताया कि लंगूर के आने से बच्चे व शिक्षक घबरा जाते हैं। पहला दिन शनिवार को आया और पहले नौंवी क्लास में बैठकर क्लास में पढ़ा रहे शिक्षक की बात सुनता रहा। रविवार छुट्टी था उसके बाद सोमवार को आया और बारी-बारी से सभी क्लास में गया। मंगलवार को 10 बजे आया और सातवीं क्लास में जितेंद्र सर पढ़ा रहे थे तो आकर आगे वाली बेंच पर बैठ गया। बच्चे व शिक्षक भगाने का प्रयास करते हैं तो लंगूर दांत निकालते हुए गुस्सा करता है। प्राचार्य ने विद्यालय परिवार की सुरक्षा के लिए वन विभाग से पकड़ने का गुहार लगाए। गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी के वनकर्मी विद्यालय पहुंचे। काफी कोशिश किया गया पर लंगूर हाथ नही लगा। लंगूर का हरकत देख एक तरह अंधविश्वास जन्म ले रहा है। वही दूसरी तरफ बच्चे व शिक्षक दहशत के माहौल में पठन-पाठन करने पर विवश है। मौके पर प्राचार्य रतन कुमार वर्मा, सहायक शिक्षक नरेश कुमार यादव, विश्वजीत कुमार कुशवाहा, दीपेंद्र कुमार दास, उपेंद्र यादव, विनोद कुमार, अशोक कुमार केसरी, मोहम्मद अख्तर, विजय कुमार, प्रेम कुमार, बृजेश कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, आशा कुमारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Comment