
सिमरिया डिग्री महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन
- ByRahul Kumar --
- 2022-11-17
सिमरिया डिग्री महाविद्यालय में संस्कृत विभाग द्वारा विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य शीर्षक था - महाभारत काल में सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्राचार्य श्री सुरेन्द्र कुमार बक्शी थे। उर्दू विभाग के व्याख्याता मो. नुरुल्लाह ने किया। संस्कृत विभाग से मौसमी कुमारी ने प्राचार्य को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य श्री सुरेन्द्र कुमार बक्शी ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। जिस काल का साहित्य होता है उस काल की घटनाएं उसमें सन्निहित होती है। महाभारत के अध्ययन से पता चलता है कि उस समय सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि से वैदिक काल की तुलना में अनेक परिवर्तन होने लगे थे। अपने परिवर्तन पूर्व की तुलना में निम्न स्तर की ओर थे। समाज में कर्म की प्रधानता का आधार समाप्ति की ओर था और जाति आधारित सामाजिक विभाजन का प्रारंभ हो रहा था। स्त्रियों की दशा में भी गिरावट आना प्रारंभ हो गया था। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विति अपने चरम पर थी।
मौके पर अजय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, सुचित कुमार सिंह, ब्रह्मदेव राम, अमिताभ कुमार सिन्हा, राजू कुमार, रितेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार, मुकेश विश्वकर्मा, योगेन्द्र प्रसाद , मिथलेश कुमार, मृत्यजीत आनंद, अनिल कुमार, देवनंदन कुमार, सुरेश ठाकुर, गणेश साहू, रामू भुईयां, नित्या कुमारी, सरस्वती कुमारी, रिंकी कुमारी शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मचारियों सहित काफी संख्या में छात्र/ छात्राएं उपस्थित थे/
Comment