
सिमरिया डिग्री महाविद्यालय में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया
- ByRahul Kumar --
- 2022-11-29
सिमरिया सिमरिया अनुमंडल के डिग्री महाविद्यालय में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया गया। यह दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री सुरेन्द्र कुमार बक्शी के द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा भारत में लोकतंत्र के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि आज विश्व के सभी बड़े लोकतंत्र जिस लोकतांत्रिक प्रणाली का अनुसरण करते हैं वह आज से 2500 वर्ष पूर्व ही भारत में मौजूद था। वज्जि की राजधानी वैशाली में दो सदनों वाली लोकतांत्रिक प्रणाली लागू थी। उन्होंने कहा कि हमें अपने संविधान के प्रति आदर रखना चाहिए तथा इसकी रक्षा किसी भी हद तक जाकर करना चाहिए। इस अवसर पर संविधान विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान सेमेस्टर - 4 की छात्रा अनु भारती तथा द्वितीय स्थान पर सेमेस्टर -4 के ही छात्र रौशन कुमार राणा रहे। दोनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य महोदय के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। मौके पर सभी शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण एवं काफी संख्या में छात्र/ छात्राएं उपस्थित थे।
Comment