
पंचायत भवन डेबो में आधार कार्ड बनना शुरू
फीता काट मुखिया व पंसस ने कहा गरीबो पर अतिरिक्त बोझ न दें संचालक
- ByNEWS10team --
- 2022-09-04
प्रखंड मुख्यालय से 22 किमी दूर डेबो पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्र के द्वारा आधार कार्ड पंजी करण का कार्य शुरू कर दिया गया। आधार बनाने का शुभारंभ मुखिया सरिता देवी, पंसस द्रोपदी देवी, पूर्व मुखिया सहमुखिया प्रतिनिधि मोहन साव, पंसस प्रतिनिधि बालेश्वर साव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मुखिया व पंसस ने प्रज्ञा केंद्र संचालक सह वार्ड सदस्य रामेंद्र यादव से कहा कि प्रज्ञा केंद्र संचालक के साथ-साथ आप एक जनप्रतिनिधि है। गरीबो पर अतिरिक्त बोझ न पड़े इसके लिए आधार कार्ड बनवाने या सुधरवाने के लिए आये लोगो बिना काम करवाये लौट न जाय इसका विशेष ध्यान देंगे। मुखिया सरिता देवी ने कहा कि अब पंचायत के लोगों को आधार कार्ड पंजीकरण या त्रुटि सुधार के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अब डेबो पंचायत भवन में ही प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से यह सुविधा मिलेगी। जिससे यहां के ग्रामीणों का बहुमूल्य समय की बचत होगी। वहीं मुखिया प्रतिनिधि मोहन साव ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र में आधार पंजीकरण के अलावा जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य प्रमाण पत्रों को भी बनाने का कार्य हो सकेगा। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य द्रोपदी देवी, पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि मोहन साव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर साव, प्रज्ञा केंद्र संचालक सह वार्ड सदस्य रामेंद्र यादव, लक्ष्मण राम, सभी वार्ड सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
Comment