
रामनवमी पूजा में चक्रसार समेत अखाड़ा में दादपुर, यवनपुर, चयकला के लगभग 50 झंडो का होता है मिलन
चौपारण प्रखंड के ग्राम चक्रसार में 1932 से हो रही महाबीर झंडे का मिलन व रामनवमी पूजा
- ByNEWS10team --
- 2023-03-28
चौपारण प्रखंड मुख्यालय से 5 किमी दूर चौपारण-चतरा रोड मुस्लिम बाहुल्य चैय परगना क्षेत्र के दादपुर, यवनपुर और चयकला में सभी पर्व-त्यौहार मिल जुलकर शांति-सौहार्द से मना कर वर्षो से जिले में आदर्श का पहचान बना हुआ है। इस वर्ष रामनवमी पूजा, छठ पूजा व रमजान को लेकर दोनों समुदायों में बड़ी उत्साह देखा जा रहा है। पिछले दिनों बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा, थाना प्रभारी शम्भुनंद ईश्वर, शिक्षाविद शंभु नारायण सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी अरविन्द सिन्हा, मुखिया जानकी यादव, गंदौरी दांगी, हेलाल अख्तर, डब्लू अंसारी ने चक्रसार बजरंग मंडली, बजरंग अखाड़ा प्रांगण में रामनवमी पूजा, छठ पूजा व रमजान पर्व मानने वाले सभी पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक कर रामभक्त व अल्लाह के भक्तों को आपसी शांति, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील किया। प्रशासन ने शांति के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही।
वर्ष 1932 से हो रही चक्रसार बजरंग मंडली में रामनवमी पूजा : प्रखंड के यवनपुर पंचायत के ग्राम चक्रसार में स्व तापेश्वर सिंह ने 1932 में बजरंग मंडली का गठन कर रामनवमी पूजा की शुरुवात किया था। सिंह ने अंतिम सांस तक रामनवमी पूजा से जुड़े रहे। इसके बाद इनके पुत्र कृष्णा कुमार सिंह ने पिता के परंपरा का निर्वाहन करते आ रहे है। बजरंग मंडली और बजरंग क्लब के अध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन का सहयोग तथा सभी समुदायों के साथ मिल जुलकर रामनवमी पर्व मनाया जाता है। नवमी के दिन बजरंग अखाड़ा में 3 पंचायत चयकला, दादपुर और यवनपुर के 35 गांव-टोलों से 50 महावीरी झंडे का मिलान तथा अखाड़ा में कला कौशल का प्रदर्शन होता है। बजरंग क्लब व अखाड़ा चक्रसार समिति का सचिव अरविंद सिन्हा, जमाल अंसारी, जानकी यादव, महेंद्र नायक, डब्लू अंसारी, वीरेंद्र शर्मा, शेखर सिन्हा, रामसेवक सिंह, रामवृक्ष सिंह का हमेशा महती भूमिका रहती है। समिति के सदस्यों में जितेंद्र सिंह, सहदेव मिस्त्री, बजरंग सिंह, केदार रजक, ब्रम्हदेव मिस्त्री, अनुज सिन्हा, जशवंत सिंह, महेश्वरी मेहता, गंदौरी दांगी, श्रवण कुमार सिंह, देवकुमार सिंह, हिरामन रजक, पंकज दांगी, शैलेश सिंह, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, ध्रुव सिंह, मुरारी सिन्हा सहित 51 लोगो के साथ पूरे प्रखंड से शामिल होते है।
Comment