No icon

पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के द्वारा किया गया निशुल्क कंबल वितरण।

सिमरिया अनुमड़ल के धनगडा पंचायत मे दिनांक 28 दिसंबर 2022 को टंडवा प्रखंड के धनगडा पंचायत अंतर्गत खरीका गांव में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड के द्वारा गरीब असहायों के बीच नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गया।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनगड़ा पंचायत मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष चतरा श्री अरविंद सिंह तथा पंचायत समिति सदस्य श्रीमती उषा देवी मौजूद रहीं। इन लोगों की मौजूदगी में जरूरतमंदों के बीच 100 कंबल  का वितरण किया गया। इस कार्य के लिए मुखिया संघ अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह  एवं पंचायत समिति सदस्य श्रीमती उषा देवी ने पूर्व सैनिक संगठन के इस कार्य की काफी सराहना की। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य समाज में सभी के साथ सामंजस्य स्थापित करना है साथ ही हम सभी की भागीदारी समाज में हो इसी उद्देश्य के साथ इस तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है।प्रदेश सचिव मिथिलेश पांडेय ने कहा कि काफी समय हमलोग देश सेवा में दूर दराज क्षेत्रों में कार्य किए हैं और अब सेवानिवृत के बाद हम सभी  समाज के कल्याण हेतु कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनगड्डा पंचायत मुखिया सह चतरा जिला मुखिया संघ अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह,पंचायत समिति सदस्य श्रीमती उषा देवी,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा,प्रदेश सचिव मिथिलेश कुमार पांडेय,प्रदेश कोषाध्यक्ष उपकार सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोरंजन कुमार,चतरा जिला अध्यक्ष मोहन कुमार साहा,सिमरिया प्रखंड उपाध्यक्ष अमृत साहू,केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव साहू एवम काफी संख्या में गांव में गण मान्य लोग मौजूद थे। 

 

Comment